TTE Misbehaves with Journalist : शराब के नशे में चूर TTE ने मीडियाकर्मी से की अभद्रता, GRP चौकी पर किया बवाल!

थाना प्रभारी ने चौकी स्टाफ को फटकारा, TTE मीडियाकर्मी हुआ मीडियाकर्मी के सामने नतमस्तक!

66

TTE Misbehaves with Journalist : शराब के नशे में चूर TTE ने मीडियाकर्मी से की अभद्रता, GRP चौकी पर किया बवाल!

जानिए क्या हैं पूरा मामला!

Ratlam : शहर के डाट की पुल क्षेत्र में रविवार रात एक शराबी रेलवे टीटीई की फोर व्हीलर ने दूसरी फोर व्हीलर को टक्कर मार दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोर व्हीलर चला रहा टीटीई पूरी तरह से शराब के नशे में था और उसकी हालत ऐसी थी कि उससे ठीक से खड़ा भी नहीं होते बन रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई थी। इसके बाद टीटीई को रेलवे जीआरपी चौकी लाया गया। कार हादसे के बाद शराबी टीटीई दिनेश संधु के साथी चौकी पर पहुंचा और यहां भी हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्रता करने लगे थे और चौकी पर जमकर बवाल किया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शराबी टीटीई दिनेश संधु के कुछ साथियों ने पत्रकारों से बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने और मामले को दबाने का प्रयास किया था।

IMG 20260603 WA0016

इसी बीच रेलवे पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी पुलिस शराबी टीटीई को बचाते नजर आई थी। जीआरपी पुलिस द्वारा शराब के नशे में बताए जा रहें टीटीई को राहत देने का प्रयास किया गया था। मीडियाकर्मियों से अभद्रता की सूचना पर प्रेस क्लब के पत्रकार बड़ी संख्या में जीआरपी चौकी पहुंचे थे और पुलिस की कार्यशैली और टीटीई के रवैयो को लेकर खेद व्यक्त करते हुए रेलवे के बड़े अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार भी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी चौकी स्टाफ को फटकार लगाई गई थी। इसके बाद अभद्रता करने वाले टीटीई को मौके पर बुलाया था और उससे सार्वजनिक रुप से माफी मंगवाई थी। जिसके बाद मामला शांत हुआ था।

IMG 20260603 WA0017

मीडिया के इन साथियों ने संभाला मोर्चा!

कवरेज के दौरान अभद्रता की शिकायत पत्रकार समीर खान ने सबसे पहले रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश गौस्वामी को दी गई थी। जिसके बाद मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विजय मीणा, साजिद खान, अजय तिवारी, मोहम्मद हुसैन, नीरज शुक्ला, नवीन टाक, आरिफ कुरैशी, आमीन हुसैन, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंचे थे। इसके साथ ही पत्रकार रमेश सोनी सहित अन्य साथियों ने लगातार मोबाइल पर भी संपर्क बनाए रखा था!

देखिए वीडियो!