महिला कर्मचारी से छेड़छाड़: अफसर गिरफ्तार, खा रहा है जेल की हवा

347

महिला कर्मचारी से छेड़छाड़: अफसर गिरफ्तार, खा रहा है जेल की हवा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की खबर आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद उक्त अफसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह मामला जिले के चरामा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ब्लॉक में ग्रामीण आजीविका मिशन के परियोजना प्रबंधक अनिल मिश्रा पर अधीनस्थ महिला कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान अनिल मिश्रा अभद्र हरकतें करता है और दोस्ती के लिए दबाव बनाता रहता है। यहां तक की वेतन बढ़ाने का लालच भी वह कई बार दे चुका है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान अफसर द्वारा यहां वहां हाथ फेरकर छेड़खानी करने की कई बार कोशिश की गई। पुलिस ने अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।