Molesters arrested : भगोरिया में युवती से छेड़छाड़ करने वाले 15 गिरफ्तार

एसपी और कलेक्टर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी

755
Molesters Arrested

Molesters arrested : भगोरिया में युवती से छेड़छाड़ करने वाले 15 गिरफ्तार

Aalirajpur : जिले के वालपुर में भगोरिया हाट में आदिवासी युवतियों के साथ युवकों के एक झुंड ने अश्लील हरकत की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया था। अब पुलिस ने घटना से जुड़े सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार(Molesters arrested)  कर लिया है।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस समेत आदिवासी अधिकारों के लिए काम करने वाले कई संगठनों ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। मुख्यमंत्री से भी स्थानीय प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले थे। कांग्रेस नेता महेश पटेल ने तो इनकी गिरफ्तारी पर 11 हज़ार के इनाम की घोषणा की थी।

 

2019062944 olwcdudll8gun0sguv82k7f4cpincsprf0db0bee2u

युवतियों से अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों में से शुरू में तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया था।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार सर्चिंग करती रही और अंततः पुलिस ने सरगना समेत 15 युवकों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। एसपी और कलेक्टर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

वायरल वीडियो में देखा गया था कि भगोरिया मेले में घूम रहे मनचलों में से एक ने युवती को पकड़कर जबरन चूमने की। उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती जैसे-तैसे उसके चंगुल से निकली, तो दूसरा युवक उसे दबोचकर भीड़ में ले जाता है। विरोध के बाद भी युवती खुद को बचा नहीं सकी। दूसरा युवक उसे जबरन चूमते हुए भीड़ में ले गया। शर्मनाक बात ये रही कि इस दौरान किसी ने भी उन युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की। कुछ लड़के वीडियो बनाते रहे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अलीराजपुर एसपी ने ट्वीट करके वीडियो की पुष्टि करते हुए आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी।

सिंधिया ड्रोन संभालें, गोपाल का साथ दें या झाड़ू थामें…निगाहों में आ ही जाते हैं