बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय, दक्षिण पश्चिम महासागर में भी मानसून की तेज हलचल

MP में अभी भी बनी रहेगी वर्षा की संभावना

1823
बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय, दक्षिण पश्चिम महासागर में भी मानसून की तेज हलचल

बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय, दक्षिण पश्चिम महासागर में भी मानसून की तेज हलचल

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भारत में मानसून की हलचल तेज हो गई है। भारत की पूर्वी दिशा में दो चक्रवात आपस में विपरीत दिशा में चल रहे हैं जिसके चलते दक्षिण पूर्व महासागर से बादल भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इससे बंगाल की खाड़ी में बादलों का जमाव हो रहा है तथा वे पश्चिमी हवाओं के दबाव में ओडिसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल की ओर खिसक रहे हैं।

वहीं, दक्षिण पश्चिम महासागर में भी बादल अपनी जमावट कर रहे हैं जो केरल के साथ साथ धीरे-धीरे महाराष्ट्र और कर्नाटक की तरफ बढ़ेंगे।

इधर उत्तर भारत में अभी भी बादलों का आवागमन पश्चिमी विक्षोभ से हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के बादल कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर रहे हैं। उत्तर पश्चिम दिशा में बादल चक्राकार हो रहे हैं, जिसके चलते हुए इनका रुख राजस्थान, गुजरात से मध्यप्रदेश की ओर भी है। इन राज्यों में बारिश की संभावना कहीं-कहीं बनी रहेगी।