Monsoon Early in Indore : इंदौर में मानसून का प्रवेश 22 से 26 जून के बीच कभी भी!

ग्वालियर, चंबल, भोपाल व सागर संभागों में बारिश के आसार, पूर्वी राजस्थान में निम्न दाब का क्षेत्र बना!

774

Monsoon Early in Indore : इंदौर में मानसून का प्रवेश 22 से 26 जून के बीच कभी भी!

Indore: इंदौर में मानसून की आहट सुनाई देने लगी और 22 जून के बाद कभी भी बादल बरस सकते हैं। लेकिन, मौसम विभाग का अनुमान है कि इंदौर क्षेत्र में मानसून 26 जनवरी तक पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। मानसूनी हवाएं चलने लगी, काले बादल छाने लगे और पारा भी गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में काले बादल दो-दिन दिनों तक छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान में निम्न दाब का क्षेत्र बना है जो आने वाले तीन दिन तक सक्रिय रहेगा। इसका प्रभाव ग्वालियर, चंबल, भोपाल व सागर संभागों में ही तेज वर्षा होगी। इंदौर में इसका असर 22 जून के बाद नजर आ सकता है।

इस बार मानसून का इंतजार लंबा हो गया है। 15 जून तक इंदौर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन इस जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून का इंतजार शहरवासियों को करना होगा। इस बार मानूसन 26 जून तक दस्तक देगा। फिलहाल शहर में बादल छाने लगे है और पारा भी लुढ़क रहा है।

मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ। यह अगले तीन दिन तक सक्रिय रहेगा। इसके असर से ग्वालियर, चंबल, भोपाल व सागर संभागों में ही तेज बारिश हो सकती है। इंदौर में इसका असर 22 जून के बाद नजर आएगा। अभी बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 24 जून को बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय होने के बाद 26 जून तक मानसून इंदौर मेें अपना असर दिखाएगा। इंदौर में पिछले साल 15 जून को मानसून आया था। इस साल गर्मी देर से शुरू होकर 15 जून तक चली। रात दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
यहां बुधवार सुबह शहर से बादल छाए रहे। 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली पश्चिमी हवाएं राहत दे रही थी। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, सोमवार और मंगलवार को भी दिनभर बादलों के कारण उमस बनी रहे। इसके अलावा तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिन का तापमान 32.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।