Monsoon Arrived on Doorstep : प्रदेश की चौखट पर खड़ा मानसून, आज शनिवार को गर्मी का आखिरी दिन! 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून 15 जून को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से प्रदेश में एंट्री करेगा!

487

Monsoon Arrived on Doorstep : प्रदेश की चौखट पर खड़ा मानसून, आज शनिवार को गर्मी का आखिरी दिन! 

Bhopal : प्रदेश में एक तरफ उत्तरी और पश्चिम उत्तरी हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं प्रदेश के दक्षिणी भू भाग में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से मानसून प्रदेश में एंट्री करेगा। इससे संबंधित जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार को रतलाम, धार, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया था। शनिवार को भी गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, रतलाम और धार को छोड़कर लू चलेगी। हालांकि, 14 जून को मध्य प्रदेश में हीट वेव का आखिरी दिन होगा। इसके बाद पूरे मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर शुरू होगा।

 

इन स्थानों पर शनिवार को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 जून को रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

IMG 20250614 WA0004

मानसून यहां तक पहुंचा, मध्य प्रदेश पहुंचने की देर

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपट्टनम, पुरी और सैंडहेड द्वीप से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में और उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य तिथि 15 जून है। इस बार भी मानसून 15 या 16 जून तक मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

 

बीते 10 सालों में कब हुई प्रदेश में मानसून की एंट्री

– 2015 – 22 जून

– 2016 – 21 जून

– 2017 – 26 जून

– 2018 – 27 जून

– 2019 – 28 जून

– 2020 – 15 जून

– 2021 – 11 जून

– 2022 – 26 जून

– 2023 – 25 जून

– 2024 – 23 जून

 

पिछले साल 23 जून को आया था मानसून

मध्य प्रदेश में साल 2024 में 23 जून को मानसून की बारिश शुरू हुई थी, तब प्रदेश के 23 जिलों में एक साथ मानसून ने दस्तक दी थी। जबकि, जून की औसत बारिश (132.8 मिमी) का कोटा मानसून के आने से पहले ही पूरा हो गया था। 2024 में भोपाल में पिछले 40 साल में चौथी सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। इस दौरान कुल 64.35 इंच बारिश हुई। वहीं इससे ज्यादा बारिश 2006 में 67.45 इंच, 2019 में 70.62 इंच और 2022 में 75.24 इंच बारिश हुई।