WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Assembly Elections: 29 विधानसभा सीटों पर महिला वोटर बढ़ी, 2018 में केवल 9 पर थी बढ़त

MP Assembly Elections: 29 विधानसभा सीटों पर महिला वोटर बढ़ी, 2018 में केवल 9 पर थी बढ़त

भोपाल
मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण हो रहा है और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस बार प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला नारी शक्ति के हाथ में होगा। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान नवंबर माह में जहां प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा थी वहीं इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद प्रदेश के मतदाताओेंं के जो ताजा आंकड़े जारी किए है उसमें यह तस्वीर निकलकर सामने आई है। सबसे खास बात यह है कि मध्यप्रदेश के पिछड़े जिलों में शुमार झाबुआ की झाबुआ विधानसभा सीट पर सर्वाधिक महिला मतदाता है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1 लाख 55 हजार 516 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या यहां 1 लाख 57 हजार 216 है। मध्यप्रदेश की जोबट विधानसभा महिला वोटरों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 1 लाख 49 हजार 823 पुरुष मतदाता है तो महिला मतदाताओं की संख्या यहां 1 लाख 51 हजार 539 है। पेटलावद विधानसभा सर्वाधिक महिला मतदाताओं के मान से मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 358 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या1 लाख 45 हजार 226 है।

वर्ष 2018 में इन नौ विधानसभा सीटों पर महिला वोटर थी ज्यादा-
शाहपुरा, बिछिया, बैहर, परसवाड़ा, बालाघाट, बरघाट, पानसेमल, पेटलावद, सैलाना।
पांच साल में इन बीस विधानसभा सीटों पर भी बढ़ गई महिला वोटर-
निवास में 1 लाख 34 हजार 502, मंडला में 1 लाख 35 हजार 430, वारासिवनी में 1 लाख 2 हजार 648, कटंगी में 1 लाख 2 हजार 64, छिंदवाड़ा में 1 लाख 41 हजार 2, सेंधवा में 1 लाख 42 हजार 658, अलीराजपुर में 1 लाख 33 हजार 869, जोबट में 1 लाख 51 हजार 539, झाबुआ में 1 लाख 57 हजार 216, थांदला में 1 लाख 33 हजार 129, सरदारपुर में 1 लाख 13 हजार 969, कुक्षी में 1 लाख 24 हजार 670, मनावर में 1 लाख 22 हजार 178, बदनावर में 1 लाख 11 हजार 171, इंदौर चार में एक लाख 20 हजार 398, उज्जैन उत्तर में 1 लाख 14 हजार 105, रतलाम शहर में 1 लाख 18 हजार 878, जावरा में 1 लाख 18 हजार 878, पुष्पराजगढ़ में 1 लाख 825, डिंडौरी में 1 लाख 24 हजार 294

प्रदेश में मतदाताओं की संख्या एक नजर में-
पुरुष-28898627
महिला-27236229
थर्ड जेंडर-1373
कुल-56136229