MP Board Result : 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर, टॉप पर लड़कियां रहीं!

10वीं की टॉपर लिस्ट में 8 लड़कियां और 3 लड़कों ने अपनी जगह बनाई!

426

MP Board Result : 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर, टॉप पर लड़कियां रहीं!

Bhopal : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। आंकड़ों के अनुसार, लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 4,08,884 लड़के पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 4,05,685 परीक्षा में उपस्थित हुए और 2,96,944 छात्र पास हुए। इसका पास प्रतिशत 73.21% रहा। वहीं, लड़कियों की संख्या थोड़ी कम रही। लेकिन, परिणाम अधिक प्रभावशाली रहे। कुल 4,01,135 लड़कियां पंजीकृत हुई थीं, जिनमें से 3,99,247 ने परीक्षा दी और 3,16,470 सफल रहीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27% रहा, जो लड़कों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।

10वीं की टॉप-5 लिस्ट में 8 छात्राएं

एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉपर लिस्ट में 8 लड़कियां और 3 लड़कों ने अपनी जगह बनाई हैं।

एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।

 

टॉप करने वाले 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स

नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस बार 10वीं में 76.42% बच्चे पास हुए हैं। जबकि, बीते वर्ष सिर्फ 58.10% विद्यार्थी ही पास हो सके थे। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस वर्ष 74.48% रहा। पिछले साल 12वीं में 64.48% बच्चे पास हुए थे। इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। वहीं 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे साल में दो बार परीक्षा दे सकेंगे। ऐसे छात्र 17 जून से दोबारा परीक्षा दे पाएंगे। विद्यार्थी जितने भी विषयों में फेल हुए हो, वे जून में दूसरी परीक्षा में बैठ सकेगा। जो विद्यार्थी पास होंगे, उन्हें अपने अंक बढ़ाने के लिए व श्रेणी सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से बेहतर

मुख्यमंत्री ने रिजल्ट घोषित करते हुए कहा कि मैं गौरवान्वित हूं। आज मन गदगद है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा, मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले 15 वर्षों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर है। डॉ मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी।

 

10वीं का जिला वार रिजल्ट

– नरसिंहपुर – 93.69%

– नीमच -91.07%

– मंडला -90.48%

– बालाघाट -89.82%

– अनूपपुर -89.02%

– शाजापुर – 88.34

– मंदसौर -87.46%

– होशंगाबाद – 86.66%

– सिवनी – 85.47

– शहडोल – 84.54

– सीहोर – 84.52%

– कटनी – 82.93%

– देवास – 81.89%

– डिंडोरी -81.69%

– खरगोन -81.27%

– बैतूल – 80.84%

– उज्जैन -80.57%

– श्योपुर -80.48%

– विदिशा -79.60%

– अलीराजपुर -78.58%

– बड़वानी -78.46%

– सीधी -78.33%

– भोपाल -78%

– सिंगरौली -76.84%

– सागर -76.48%

– हरदा -75.49%

– बुरहानपुर – 75.44%

– गुना -74.91%

– राजगढ़-74.80%

– पन्ना -74.77%

– जबलपुर -74.73%

– धार -74.39%

– मुरैना – 74.17%

– उमरिया – 72.53%

– ग्वालियर -72.45%

– अशोक नगर – 71.45%

– रायसेन – 71.33%

– दतिया – 69.70%

– आगर मालवा -69.67%

– शिवपुरी -68.77%

– निवाड़ी -68.30%

– छतरपुर -68.26%

– रीवा -67.84%

– भिंड -66.73%

– सतना – 62.78%

– टीकमगढ़ -59.97%

– दमोह – 52.08%