WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP के अधिकांश हिस्सों में बारिश थमी, 2 अगस्त से फिर बनेगा माहौल, राजस्थान में भारी वर्षा

671

Weather Update: MP के अधिकांश हिस्सों में बारिश थमी, 2 अगस्त से फिर बनेगा माहौल, राजस्थान में भारी वर्षा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश अब थम गई है। केवल उत्तरी भाग श्योपुर, ग्वालियर में भारी बारिश का झटका आ सकता है। शेष प्रदेश में बादल छाएंगे, हवाएं चलेंगी। कल से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी होगी। रीवा, पन्ना, छतरपुर, सतना आदि में मौसम खुला रहेगा। इंदौर,भोपाल में बादल छाएंगे, रिमझिम बारिश हो सकती है।

राजस्थान के पूर्वी भाग में चक्राकार बादल कुछ स्थानों पर तेज बारिश कर सकते हैं। हरियाणा, दिल्ली में तेज बारिश के आसार हैं। उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बारिश होगी। यूपी के अग्र भाग में भी असर रहेगा। बिहार में धूप खिलेगी। महाराष्ट्र में बादल छाएंगे। गुजरात में अच्छी बारिश कुछ स्थानों पर संभावित है।

तमिलनाडु, केरल में बारिश की संभावना नहीं है।