MP Corona: पिछले 24 घंटों में 2317 लोग पॉजिटिव, वर्तमान में 8668 एक्टिव केस

728

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है।
आज प्राप्त पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 2317 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि स्वस्थ होकर जाने वाले लोगों की संख्या 410 हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह अपने निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस दौरान प्रदेश में 68164 जाँच के नमूने लिए गए। 2317 लोग पॉजिटिव आए हैं जबकि 410 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। वर्तमान में 8668 एक्टिव केस मौजूद है। प्रदेश में इस दौरान कोरोना से किसी की भी मृत्यु की सूचना नहीं है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में तीसरी वेव से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर रखी है। ऑक्सीजन, बेड ,आईसीयू, दवाई सब का भरपूर इंतजाम है।
उन्होंने हाथ जोड़कर सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वह मास्क पहने। मध्यप्रदेश में कोरोना का पैर पसारने न दें, इसमें सहयोग करें। सरकार सभी संभव प्रयास कर रही है।