MP: IAS अधिकारियों के तबादले, 4 कलेक्टर बदले गए

3245
IAS Transfer

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।इस आदेश के तहत चार कलेक्टरों को बदला गया है। संजय गुप्ता कलेक्टर जिला हरदा को आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं पदस्थ किया गया है। उन्हें एमपी राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

WhatsApp Image 2022 02 01 at 3.21.39 AM

WhatsApp Image 2022 02 01 at 3.22.38 AM

इलैयाराजा को रीवा कलेक्टर से जबलपुर कलेक्टर, मनोज पुष्प को कलेक्टर अलीराजपुर से कलेक्टर रीवा बनाया गया है। कर्मवीर शर्मा कलेक्टर जबलपुर को ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। ऋषि गर्ग कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम भोपाल को कलेक्टर जिला हरदा बनाया गया है।