MP Minister Bisahulal Singh expressed regret: बिगड़े बोल पर हाथ जोड़कर माफी मांगी,

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी के बाद ढीले पड़े मंत्री

800
MP Minister Bisahulal Singh

MP Minister Bisahulal Singh expressed regret: बिगड़े बोल पर हाथ जोड़कर माफी मांगी

Bhopal : राज्य सरकार के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने क्षत्रिय महिलाओं को दिए अपने बयान के लिए हाथ जोड़कर मांगी माफी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की नसीहत के बाद बिसाहुलाल सिंह ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया।

मध्य प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने एक वीडियो जारी करके अपने बयान पर खेद जताया। लेकिन, इसके बाद भी प्रदेश में उनके खिलाफ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिसाहूलाल को सीएम हाउस बुलाया था। जहां वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

r Bisahulal Singh

मुख्यमंत्री ने बिसाहुलाल सिंह को चेतावनी दी, इसके बाद मंत्री ने माफी मांगी। इससे पहले खुद वीडी शर्मा ने भी माफी मांगी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक-एक शब्द तोल कर बोलना चाहिए। ऐसे कोई शब्द न हो, जिससे गलत संदेश जाए।

 

मगर मंत्री के माफी मांगने के बाद भी प्रदेशभर में विरोध लगातार जारी है। करणी सेना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

navbharat times 1 2

Also Read: CM Shivraj Big Decision: नए वेरिएंट को देखते हुए अभी स्कूल 50% क्षमता पर ही खुलेंगे, ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प देंगे- CM शिवराज 

Indore Shahar Congress : दो साल बाद भी शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित नहीं