MP News: 10 लोगों को मिलेगा 5- 5 लाख का मध्यप्रदेश गौरव सम्मान

27 अक्टूबर तक प्रदेशवासियों से बुलाए प्रस्ताव

726

MP News: 10 लोगों को मिलेगा 5- 5 लाख का मध्यप्रदेश गौरव सम्मान

भोपाल:प्रदेश में वीरतापूर्ण, साहस और उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले प्रदेश के दस नागरिकों या संस्थाओं को राज्य सरकार पांच-पांच लाख रुपए के मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी। इसके लिए प्रदेश के नागरिकों , संस्थाओं से 27 अक्टूबर तक आवेदन बुलाए गए है।

मध्यप्रदेश के मूल निवासी जिन्होंने एक जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 के बीच नौ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को ये सम्मान दिए जाएंगे। प्रदेश के नागरिकों तथा संस्थाओं जिन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वीरतापूर्ण काम करने वाले, सामाजिक सुधारों के लिए बेहतर काम करने वाले, प्रदेश में सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना के लिए काम करने वाले, महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए काम करने वाले कार्य, जनभागीदारी और सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में, शिक्षा और खेलकूद के लिए , स्वास्थ्य और पोषण तथा जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले व्यक्ति या संस्था को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। यदि पुरस्कार के लिए एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक व्यक्ति पात्र होंगे तो पुरस्कार राशि उनमें समान रुप से वितरित की जाएगी।

इन सम्मानों को प्राप्त करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाईट डब्ल्यू, डब्ल्यू, डब्ल्यू अवार्ड्स डॉट एमपी डॉट जीओवी डॉट इन पर 27 अक्टूबर तक आॅनलाईन आवेदन करना होगा। जो आवेदन आएंगे उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य सचिव भी इन्हें देखेंगे। मुख्यमंत्री के अंतिम रुप से अनुमोदन के बाद ये पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवंबर को घोषित किए जा सकते है।