MP News: नेचुरल पार्क और जैव विविधता होने से गिद्धों की संख्या में 10 फीसदी की वृद्धि

316

MP News: नेचुरल पार्क और जैव विविधता होने से गिद्धों की संख्या में 10 फीसदी की वृद्धि

भोपाल। मध्यप्रदेश में नेचुरल पार्क और जैव विविधता पर्याप्त मात्रा में होने से वर्ष 2024 में प्रदेश में गिद्धों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वन विभाग ने दावा करते हुए बताया कि गिद्धों के मामले में देश में एक बार फिर नंबर वन की पोजीशन में है। फरवरी माह के मध्य में प्रदेश में लगातार तीन दिन गिद्धों की गणना हुई थी। गिद्धों की प्रजातियों को बचाने के लिए प्रदेश में एक दशक से ज्यादा समय से काम चल रहा है। वर्ष 2016 से गिद्धों के मामलों में प्रदेश अव्वल दर्जे पर रहा है। प्रदेश में प्रत्येक 2 साल के बाद गिद्धों की गिनती हो रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में प्रदेश में गिद्धों की कुल संख्या 9448 थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब यह आंकड़ा 10 हजार के पार कर जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में गिद्ध पाए जाते है। वन विहार की डायरेक्टर पदमा प्रिया ने बताया कि प्रदेश में पर्याप्त नेचुरल पार्क और जैव विविधता होने से गिद्धों को प्रजन्न करने का पर्याप्त वातावरण मिल जाता है। जिससे गिद्धों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अगर हम पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति सजग रहेंगे तो आने वाले समय में गिद्धों की संख्या प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में हो जाएगी। गौरतलब है कि देश के अधिकांश राज्यों में गिद्धों की गणना होती नहीं है। गुजरात राज्य में एक बार गणना हुई थी। तमिलनाडु में पहली बार गिनती हुई है। गौरतलब है कि गिद्धों की अंतिम गणना अप्रैल माह में होगी। अप्रैल महीने में प्रदेश में तीन दिन गणना होगी। उसके बाद ही वन विभाग आधिकारिक गणना जारी करेगा।

जिला गिद्धों की संख्या
रीवा 1000
छतरपुर 1000
उज्जैन 1000
ग्वालियर 400
भोपाल 500
सागर 500