WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: मजदूर को मिला बेशकीमती हीरा

30 लाख से ऊपर का बताया जा रहा है हीरा.

WhatsApp Image 2022 06 16 At 11.03.23 AM

पन्ना: पन्ना की रत्नगर्भा धरती कब किसे रंक से राजा बना दे कोई ठिकाना नहीं है आज ऐसा ही मामला पन्ना जिले से सामने आया जहां एक मजदूर सुनील कुमार ने विगत दिनों अप्रैल माह में हीरा कार्यालय से 10 बाई 10 का हीरा खदान खोलने के लिए पट्टा लिया था। जहां आज उसे खुदाई के दौरान उज्जवल किस्म का हीरा प्राप्त हुआ जिसे पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है।

जमा करने पहुंचे सुनील कुमार ने बताया बड़ी खुशी है कि मुझे हीरा मिला है। हम 6 लोग इस हीरे में पार्टनर  हैं और सोचा था बच्चों की अच्छी परवरिश करेंगे। भगवान ने हमारी सुन ली।

बाइट- सुनील कुमार (हीरा पाने वाले मजदूर)

हीरा पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है 12% रॉयल्टी काटकर शेष हीरे की राशि मजदूर को वापस कर दी जाएगी।

 

बाइट- अनुपम सिंह (हीरा पारखी हीरा कार्यालय पन्ना)