MP News: काम कर रहे हजारों अतिथि शिक्षक, नियमितिकरण का कोई प्रस्ताव नहीं-स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह

193

MP News: काम कर रहे हजारों अतिथि शिक्षक, नियमितिकरण का कोई प्रस्ताव नहीं-स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह

भोपाल:  मध्यप्रदेश के 55 जिलों में हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक काम कर रहे है। इन अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने विधायक रामनारायण सखवार के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के छतरपुर में सर्वाधिक 3 हजार 459 अतिथि शिक्षक काम कर रहे है। इसके अलावा सागर में 338, सीधी में 3206, टीकमगढ़ में 3264 अतिथि शिक्षक काम कर रहे है। बड़वानी में सबसे कम 31 और अलीराजपुर में 33 अतिथि शिक्षक काम कर रहे हे। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी है जहां दो हजार से अधिक अतिथि शिक्षक काम कर रहे है। इनमें विदिशा, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी,शिवपुरी,सिवनी, सीहोर, सतना,रतलाम, राजगढ़, रायसेन,पन्ना, कटनी, झाबुआ, धार, दमोह, दतिया, छतरपुर जिले शामिल है।