MP Panchayat and Local Bodies Elections: 15 हजार से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर

1892
Election Commission

MP Panchayat and Local Bodies Elections: 15 हजार से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर;

Bhopal: मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि बीते 4 साल में 3 साल तक के जमे अफसरों और कर्मचारियों को हटाया जाए। माना जा रहा है कि आयोग के इस निर्देश से सभी स्तरों के 15 हजार से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे।

आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए जाएं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है जिनकी पदस्थापना एक ही जिले में तीन साल से अधिक हो चुकी है।

Read More… CM Shivraj Will Collect Toys For Children: मुख्यमंत्री खिलौने इकट्ठा करने हाथ ठेला लेकर निकलेंगे

माना जा रहा है की इस निर्देश के पालन में कुछ कलेक्टर और एसपी भी प्रभावित हो सकते है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारी भी प्रभावित होंगे जिनकी सूची तैयार की जा रही है।