MP: 1 सप्ताह तक तेज ठंड रहेगी, 21 जिलों में 2 दिन तक शीतलहर का असर

1092

भोपाल: मध्य प्रदेश में अगले 1 सप्ताह में ठिठुरन और तेज ठंड बनी रहेगी। मौसम लगातार ठंडा बना रहेगा। कई हिस्सों में ओलों और बारिश के बाद अब कोहरे का असर भी दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया है।

मौसम विभाग की मानें तो दिन में तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी होगी लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड बनी रहेगी। प्रदेश के 21 जिलों में 2 दिन तक शीतलहर के चेतावनी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में अनूपपुर के वेंकट नगर में डेढ़ इंच वर्षा हुई है।
इसी प्रकार पचमढ़ी, जबलपुर के पनागर, बरेला, जबलपुर सिटी, उमरिया और जयसिंह नगर में भी बारिश के समाचार हैं।
मध्यप्रदेश में धार और ग्वालियर में तापमान सबसे कम 6.5 डिग्री रहा। रायसेन और सिवनी में 6.6 और 7 डिग्री, भोपाल में 8.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।