AAP’s Meeting : MP बदलाव चाहता है, ‘आप’ के रूप में विकल्प मिल गया, केजरीवाल गरजे!

सिंगरौली में 'आप' की मेयर तो ट्रेलर, विधानसभा चुनाव में पिक्चर पूरी होगी!

500

AAP’s Meeting : MP बदलाव चाहता है, ‘आप’ के रूप में विकल्प मिल गया, केजरीवाल गरजे!

Bhopal : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का खेल खत्म हो गया। जनता ने कांग्रेस को 45 साल और भाजपा को 20 साल मौके दिए, लेकिन इन्होंने प्रदेश को लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया। अब मध्यप्रदेश बदलाव चाहता है। अभी तक जनता के पास विकल्प नहीं था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार विकल्प मिल गया है। जनता ने सिंगरौली में ‘‘आप’’ की मेयर बनाकर ट्रेलर दे दिया है और अब विधानसभा चुनाव में पिक्चर पूरी होगी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से कुछ लोग मुझसे मिले और बताया कि यहां सरकारें बेची और खरीदी जाती हैं। यह बड़ी समस्या है। आज प्रदेश का हर नागरिक बेबस महसूस कर रहा है। चुनाव खत्म होते ही एक पार्टी अपनी रेहड़ी लेकर निकलती है कि एमएलए ले लो और एक पार्टी उन एमएलए को खरीदने के लिए तैयार बैठी है। इन्होंने पूरी व्यवस्था, संविधान और देश के लोकतंत्र को बाजार बना दिया है।

WhatsApp Image 2023 03 14 at 10.21.32 PM

इस बार मध्यप्रदेश में झाड़ू चलेगी, इनका खेल खत्म होगा। विधायकों के खरीदने-बेचने का काम भी खत्म होगा। पूरा मध्य प्रदेश बदलाव चाहता है। हमारी बहन रानी अग्रवाल सिंगरौली की मेयर बन चुकी हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव के अंदर पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि एक मौका ‘आम आदमी पार्टी’ को देकर देखिए। अगर मैं काम नहीं करूं, तो दूसरी बार वोट मांगने नहीं आउंगा। दिल्ली की जनता ने हमें एक मौका दिया था। हम लोग अन्ना आंदोलन से निकले थे। लोगों ने देखा कि ये लोग कट्टर देशभक्त हैं। लोग कहते हैं, केजरीवाल जिद्दी है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत मेरी जिद है। दिल्ली के कामों की चर्चा पंजाब में पहुंची, तो पंजाब के लोगों ने हमें 117 में से 92 सीट दे दी।

WhatsApp Image 2023 03 14 at 10.21.30 PM

दिल्ली का काम देखकर पंजाब ने हमें चुना
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में हमारा काम अच्छा था, इसलिए हमें पंजाब जनता ने चुना। भाजपा-कांग्रेस की लूट से परेशान पंजाब की जनता ने 117 में से 92 सीटें देकर हमें जिम्मेदारी दी। इससे पहले कांग्रेस-बीजेपी 5-5 साल बारी-बारी से पंजाब को लूट रही थी। पिछले एक साल में हमने करीब 27 हजार सरकारी नौकरियां दी। बिजली फ्री कर दी है। पंजाब के 87% घरों के बिजली का बिल जीरो आता है। हमने गन्ना किसानों का बकाया 394 करोड़ रुपए दिया। किसानों को एमएसपी दी। 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले और 250 मोहल्ला क्लीनिक और बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में सच्ची नीयत वाले नेताओं की कमी है। अगर यह कमी पूरी हो जाए तो भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन जाएगा। मध्य प्रदेश की जनता ने वोट कांग्रेस को दिया, लेकिन सरकार बीजेपी की बन गई। कांग्रेस को वोट दो या बीजेपी को दो, ये जिसे चाहेंगे, सरकार उन्हीं की बनेगी। कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि लोग उस पर यकीन करना बंद कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में एलजी तंग कर रहे हैं, फिर भी हम सरकार चला रहे हैं। एलजी को फैसले बदलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।