MP Weather Update: 5 जिलों में शीतलहर की संभावना, 7 जिलों में घना कोहरा

1292
MP Weather

भोपाल: मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी दैनिक मौसम विवरण के अनुसार प्रदेश के धार,सागर,इंदौर,उज्जैन और शाजापुर जिले में अगले 24 घंटों में शीत लहर की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और सीधी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
प्रदेश में इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा।

WhatsApp Image 2022 02 04 at 6.09.35 AM

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में मौसम सामान्य बना रहा। वहीं रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक और जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और 6 संभागों के जिलों में सामान्य बना रहा है। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री उज्जैन और गुना में दर्ज किया गया।

प्रदेश के कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वैसे मौसम शुष्क बना रहा।