MP Weather Update : अगले दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मानसून की विदाई में भी इस बार देरी होने की संभावना

630
MP Weather

MP Weather Update : अगले दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Indore : उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का घेरा तेलंगाना और उससे सटे विदर्भ के आसपास बना हुआ है। इंदौर में अगले दो से तीन दिन इसी तरह रूक-रूककर हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी।
शनिवार सुबह बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी जारी रही। शहर में इस सप्ताह में अब तक 41 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शहर में अगले एक सप्ताह तक लगातार वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में इस बार मानसून की विदाई भी इंदौर से देरी से होने की संभावना है। गुरुवार शाम से शुरू हुई वर्षा के बाद इंदौर में गुरुवार रात तक रूक-रूक कर वर्षा जारी रही।
शुक्रवार सुबह 10 बजे तक बादलों के साथ वर्षा जारी रही। शहर के मध्य क्षेत्र में में 24 घंटे में 11.75 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर शुक्रवार रात भर में 13 मिलीमीटर और बीते 24 घंटे में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 17.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
शुक्रवार दोपहर में बादल छंटे और धूप भी खिली। शाम के समय फिर से बादल छाए और हल्की वर्षा हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक द्रोणिका लाइन तेलंगाना अंदरूनी हिस्से से महाराष्ट्र होते हुए गुजरात तक जा रही है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका तटीय आंध्र प्रदेश से पश्चिमी उप्र तक तेलंगाना, विदर्भ व पश्चिमी मप्र होते हुए जा रही है।
इसके अलावा उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का घेरा तेलंगाना और उससे सटे विदर्भ के आसपास बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी में 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है। यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। इन सभी मानसून परिस्थितियों के कारण इंदौर में अगले दो से तीन दिन इसी तरह रूक-रूककर हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी।