MP Weather Update : प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर, 19 जिलों में अलर्ट

इंदौर में आधी रात से बारिश का दौर जारी

964

MP Weather Update : प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर, 19 जिलों में अलर्ट

इंदौर में आधी रात से बारिश का दौर जारी

Bhopal : देर से ही सही पर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया। इंदौर में देर रात से बारिश हो रही है। लगातार पानी गिरने से नर्मदा, ताप्ती और शिप्रा का जलस्तर बढ़ गया। नदी, नाले भी उफान पर हैं। प्रदेश में औसतन 18% से ज्यादा बारिश हो गई।
प्रदेश के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदा, ताप्ती और शिप्रा समेत कई नदियां उफान पर है। भोपाल 9 घंटे से बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश में अभी तक औसतन 14 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि, इस समय तक 12 इंच बारिश होना चाहिए थी।

इंदौर में अभी तक 14 इंच से ज्यादा बरसात हुई और रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी है। भोपाल में भी रविवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 19 जिलों में हल्की से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई।

IMG 20220718 WA0022

मौसम विभाग ने भोपाल, राजगढ़, विदिशा, धार, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, गुना, ग्वालियर, श्योपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटों के दौरान सिवनी में डेढ़ इंच बारिश हुई। जबकि, नरसिंहपुर में 1 इंच, सिवनी में सबसे ज्यादा डेढ़ इंच, भोपाल में 0.08 इंच, पचमढ़ी में 1 इंच बारिश हुई। इसके अलावा गुना, होशंगाबाद, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला और सागर में भी हल्की बारिश हुई।

दोनों तरफ बारिश के सिस्टम बने
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मानसून एक्टिविटीज चल रही हैं। ओडिशा तट के पास पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया चक्रवात के साथ एक्टिव है। पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर वैरी लो प्रेशर एक्टिव है। मानसून ट्रफ दीसा-सागर, अंबीकापुर, झारसुगुड़ा और लो प्रेशर एरिया से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। गुजरात तट से महाराष्ट्र तट के समांतर ट्रफ है।