MP Weather Update : पश्चिम MP को अभी गर्मी से राहत नहीं, 16 जून के बाद झमाझम के आसार

देश के सबसे गर्म स्थानों की लिस्ट में शनिवार को नौगांव दूसरे स्थान पर रहा

1041

Bhopal : नौतपा बीतने के बाद भी मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। मौसम विभाग ने मानसून के आगमन में अभी और दो हफ्ते की देरी बताई है। केरल में मानसून ने 27-28 मई को आ गया था। लेकिन, अभी मध्य प्रदेश को और खासकर पश्चिमी मध्य प्रदेश को दो हफ्ते और गर्मी में तपना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल यहां मौसम शुष्क ही रहेगा। मानसून जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर अनुमान लगाया गया है कि MP में मानसून 16 से 20 जून बीच दस्तक दे सकता है। संभावना यह भी है कि 21 के बाद आए।

MP Weather Update : पश्चिम MP को अभी गर्मी से राहत नहीं, 16 जून के बाद झमाझम के आसार

प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नौगांव देश के सबसे गर्म स्थानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद ग्वालियर में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 46.5 डिग्री सेल्सियस एवं 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जगहों से अधिक गर्मी शनिवार को देश में केवल गंगानगर (राजस्थान) में रही, जहां पर अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश का मौसम भी गर्म
मौसम विभाग (IMD) की सटीक भविष्यवाणी के चलते इस साल मानसून 3 दिन पहले केरल में दाखिल हो गया! लेकिन, उत्तर भारत में अभी लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलती नहीं दिख रही। कुछ दिनों तक राहत के बाद देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट (Scorching Heat) में आ गए। कई कस्बों और शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया।

MP Weather Update : पश्चिम MP को अभी गर्मी से राहत नहीं, 16 जून के बाद झमाझम के आसार

यहाँ अभी नहीं मिलेगी राहत
राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की आशंका है। IMD ने बताया कि 5 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।’ शुक्रवार को, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भाग के कम से कम 40 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और उससे अधिक दर्ज किया गया।


Read More… Manuka Honey;दुनिया का सबसे महँगा शहद जिसकी कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान,100 ग्राम शहद की कीमत 99 डॉलर 


दिल्ली में सता रही है गर्मी
दिल्ली में भी भीषण गर्मी और लू का आलम जारी है। शनिवार को मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा 47 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। IMD के मुताबिक, नजफगढ़ में 46.2 डिग्री सेल्सियस, जफरपुरा में 45.7 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ‘लू’ चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।


Read More… Advantages Of Curd: आइए जानते है गर्मियों में दही के सेवन के फ़ायदे 


दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और वृद्धि हो सकती है।