MPPSC Result : ‘मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा-2022’ के रिजल्ट घोषित!

743

MPPSC Result : ‘मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा-2022’ के रिजल्ट घोषित!

फ़िलहाल 87% रिजल्ट ही घोषित, शेष 13% कोर्ट के निर्णय के बाद!

देखिए, आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति!

Indore : मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 (एमपीपीएससी) के नतीजे आज शाम घोषित कर दिए गए। आयोग ने अभी 87% रिजल्ट ही घोषित किए हैं। शेष 13% रिजल्ट बाद में घोषित किए जाएंगे। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार 2 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के 456 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे। इन पदों की पूर्ति के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2022 की परीक्षा 8 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।

मुख्य परीक्षा का परिणाम 7 जून 2024 को घोषित किया गया। इस परीक्षा में चयनित आवेदकों के साक्षात्कार 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित किए गए। इसके पश्चात आज चयनित आवेदकों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए। शेष 13% आवेदकों के रिजल्ट जो अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है न्यायालय प्रकरण के अंतिम निर्णय के पश्चात घोषित किए जाएंगे।

देखिए सभी चयनित उम्मीदवारों के नाम-