Mukhtar Ansari Buried : मुख्तार अंसारी सुपुर्द ए ख़ाक, बेटे ने आखिरी बार मूंछों को ताव दिया!

दो दिन पहले जेल में हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई थी!

651

Mukhtar Ansari Buried : मुख्तार अंसारी सुपुर्द ए ख़ाक, बेटे ने आखिरी बार मूंछों को ताव दिया!

Gazipur : शनिवार सुबह 10:45 बजे गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए ख़ाक कर दिया गया। उसके जनाजे में 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे। उसके पैतृक घर (बड़ा फाटक) में मुख्तार का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

बेटे उमर ने जनाजे पर पर इत्र छिड़का और मुख्तार की मूंछों पर आखिरी बार ताव दिया, जो कि मुख़्तार अंसारी की आदत थी। जनाजा प्रिंस टॉकीज मैदान पर नमाज-ए-जनाजा की रस्म अदा की गई। यहीं लोगों से अपील की गई कि अब आगे न जाएं, परिवार के लोगों को ही कब्रिस्तान में जाने दें।

IMG 20240330 WA0051

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख़्तार को 28 मार्च की रात बेहोशी की हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 9 डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया, पर मुख्तार को बचाया नहीं जा सका।

IMG 20240330 WA0053

जबकि, मुख्तार कई बार कह चुका था कि जेल में उसे मारने की साजिश की जा रही है। उसे जहर दिया जा रहा है। ढाई घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। मुख्तार का शव शुक्रवार की रात 1 बजकर 15 मिनट पर गाजीपुर स्थित पुश्तैनी घर लाया गया। आज उनको सुपुर्द इ ख़ाक कर दिया गया।