Mulayam Singh Yadav : UP के पूर्व CM मुलायम सिंह की स्थिति गंभीर!

महामृत्युंजय जाप के साथ कई जगह दुआएं मांगी जा रही

651

Mulayam Singh Yadav : UP के पूर्व CM मुलायम सिंह की स्थिति गंभीर!

Gurugram : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की यादव की हालात नाजुक है। उन्हें ICU से CCU में शिफ्ट किया गया है।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अति गंभीर है। SP के संरक्षक की दोनों किडनियां जवाब दे चुकी हैं और वे डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उनका BP भी काफी कम है। जानकारी के अनुसार उन्हें निमोनिया भी हो गया और उनकी क्रिटिकल हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के 82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का कई दिनों से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। मुलायम के ICU में शिफ्ट होने के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे।

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद निधन हुआ था। साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। मालती देवी (Malti Yadav) अखिलेश यादव की मां थीं।

SP सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ खराब होने के बाद से ही प्रदेश भर में मुलायम सिंह यादव के जीवन रक्षा के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप कर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना से अनुष्ठान किया जा रहा है वैदिक ब्राह्मण सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान में लगे हुए है।