WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Murder in Minister’s House : केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की गोली मारकर हत्या!

जिस पिस्टल से हत्या हुई वो मंत्री के बेटे की, अब तक 3 को गिरफ्तार किया! 

Murder in Minister's House
Murder in Minister's House

Murder in Minister’s House : केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की गोली मारकर हत्या!

Lucknow : दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के नए घर में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक विनय श्रीवास्तव मंत्री के बेटे का दोस्त था। युवक के सिर में गोली मारी गई। यह पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि घटना के समय उनका बेटा दिल्ली में था।

पता चला है कि रात में 6 लोग आए थे। खाना-पीना खाया उसके बाद ये घटना हुई। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी की फुटेज चेक किए जा रहे हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल बरामद हुई।

IMG 20230901 WA0017

पश्चिमी डीसीपी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। कौशल किशोर ने कहा कि उन्हें जब मामले की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है।

शुक्रवार तड़के 4 बजे मंत्री के बेटे के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई। विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। जिस समय गोली चली उस समय घर में कई और लोग भी मौजूद थे।