Murder of Kidnapped Youth : लेनदेन विवाद में तेजपुर गड़बड़ी से अगवा युवक की हत्या! 

दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की लापरवाही हत्या का कारण!

439

Murder of Kidnapped Youth : लेनदेन विवाद में तेजपुर गड़बड़ी से अगवा युवक की हत्या! 

 

Indore : तेजपुर गड़बड़ी से अगवा पुष्कर उर्फ चीकू की हत्या हो गई। पुलिस सामान्य लेन-देन का मामला समझ परिजनों को टाल रही थी। चीकू का शव कुएं में मिला। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है, एक फरार है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

आशंका है कि पहले युवक को पीटा गया फिर कुए में धक्का दे दिया, इससे युवक की मौत हुई। हत्या के पीछे लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है। थाने में लिस्टेड गुंडे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को जब वह मंडी आ रहा था, तब उसका बदमाश शंकर, तिलक, और छोटू उर्फ करण ने अपहरण किया।

उसे बुरी तरह मारपीट के बाद अधमरा कर 30 फीट गहरे कुएं में फेंक कर भाग गए। उसने वहीं कुएं में दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों पर हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो बदमाशों तिलक और करण को गिरफ्तार कर लिया।

मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि घटना के तत्काल बाद जब पुष्कर लापता हुआ तो वे राजेंद्र नगर थाने पहुंचे थे। गुंडे शंकर व उसके साथियों द्वारा उसे धमकाकर ले जाने की बात भी पुलिस को बताई थी। लेकिन, थाने वालों ने लापता होने के बाद कोई सक्रियता नहीं दिखाई। चुनाव ड्यूटी के कारण पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए बस्ती के लोगों ने मतदान न कर विरोध भी जताया, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ा।

एडिशनल डीसीपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक युवक का नाम पुष्कर पिता सोमदत्त शुक्ला (18) है। उसका शव शनिवार को कुएं में तैरता मिला। पुष्कर के दोस्त प्रेम का विवाद इलाके के बदमाशों से हुआ था। इस विवाद में पुष्कर बोला तो तीनों बदमाशों ने शराब के नशे में बुधवार को पुष्कर का अपहरण कर लिया। उसे सुनसान जगह ले जाकर बुरी तरह से पीटा और कुएं में फेंक गए।

पुष्कर के परिजन और दोस्तों ने बताया कि पुष्कर को मंडी में अवैध रूप से वसूली बाजी करने वाले बदमाश शंकर और छोटू उर्फ करण धमका रहे थे। कुछ दिन पहले पुष्कर के दोस्त प्रेम का बदमाशों से विवाद हुआ था। इस विवाद में पुष्कर ने बदमाशों को समझाया तो वे उस पर गुस्सा हो गए थे।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट लिखी, लेकिन मतदान के कारण न पुष्कर नहीं मिला और पुलिस ने ढूंढने की कोशिश की गई। शनिवार को परिजनों की नाराजगी के बाद क्षेत्र में रहने वाले शंकर, तिलक और छोटू को हिरासत में लिया, तो उन्होंने बताया कि पुष्कर की मौत हो गई है। चंगुल से निकलकर भागने के दौरान वह कुएं में गिर गया। पुलिस को कुएं से शव मिल गया है। टीआई सियाराम सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या की या पुष्कर गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूछताछ की जा रही है।