WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

5 वर्षो से फरार मुथुट फायनेन्स लिमिटेड का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पकड़ाया!

SP ने घोषित किया था 10 हजार रुपए का ईनाम!

WhatsApp Image 2023 11 22 At 6.35.05 PM

5 वर्षो से फरार मुथुट फायनेन्स लिमिटेड का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पकड़ाया!

Ratlam : शहर के थाना माणकचौक में वर्ष 2018 में मुथुट फायनेन्स लिमिटेड कम्पनी में गबन करते हुए ग्राहकों के लोन के रूपए को जमा नही कराना, फर्जी खाते ग्राहकों के नाम से खोलकर लोन के रुपए निकालना एवं ग्राहकों की बिना जानकारी के लोन राशि बढ़ाना, दस्तावेजों की कुटरचना आदि धोखाधडी करने वाले आरोपी राहुल श्रीवास्तव पिता सतीश श्रीवास्तव व मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ निवासी 238 ई ब्लाक बिडला ग्राम नागदा जिला उज्जैन के विरुद्ध प्रार्थी तुषार परदेशी पिता रमेश परदेशी ने एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया था।पुलिस ने आवेदन पर जांच करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 481/2018 धारा 120 बी,420,406, 409, 467, 468, 471, 34 भादवि में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

इस दौरान आरोपी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ निवासी 238 ई ब्लाक बिडला ग्राम नागदा जिला उज्जैन को पुर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। प्रकरण का अन्य आरोपी राहुल श्रीवास्तव पिता सतीश श्रीवास्तव 38 निवासी ए/19 संचार नगर एक्टेंशन कनाडिया रोड इन्दौर फरार चल रहा था जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भागता फिर रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए थे। साथ ही एसपी के निर्देश पर थाना माणकचौक एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन थाना प्रभारी माणकचौक श्रीमती प्रीति कटारे के नेतृत्व में किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा भी की थी। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 2018 से फरार चल रहें आरोपी राहुल को आज गिरफ्तार किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक श्रीमती प्रिति कटारे,
उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नारायण सिंह जादोन, दिलीप सिंह रावत एवं सायबर शाखा के प्रभारी अमित शर्मा, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह गौड, आरक्षक मयंक व्यास, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।