Nalini Exposed : प्रियंका अपने पिता की हत्यारी से जेल में मिली, बात भी की!

जेल से बाहर आकर नलिनी हरिहरन ने नया खुलासा किया!

397

Nalini Exposed : प्रियंका अपने पिता की हत्यारी से जेल में मिली, बात भी की!

Chennai : राजीव गांधी हत्याकांड की आरोपी नलिनी श्रीहरन को जेल से रिहा कर दिया। बाहर आई नलिनी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2008 में उनसे जेल में मुलाकात कर अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बारे में पूछा था। नलिनी ने इस बात का दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने जेल में मुलाकात के दौरान अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बारे में उनसे पूछताछ की थी। नलिनी को 12 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया है।
नलिनी ने मुलाकात के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जब एक दशक पहले वेल्लोर केंद्रीय कारागार में उनसे मिलीं तो वे भावुक हो गईं और रो पड़ीं थी।

नलिनी ने कहा कि वह जो कुछ भी जानती थी, उसे उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रियंका ने उससे तब अपने पिता की हत्या के बारे में जानना चाहा था और कई और अहम बातें भी हुईं। उन्होंने कहा कि उस बैठक में हुई अन्य बातों का खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि यह प्रियंका के निजी विचारों से संबंधित है।