National Energy Conservation : रेल प्रशिक्षण संस्थान को मिला प्रमाण-पत्र!

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण में भागीदारी देने पर किया सम्मानित!

216

National Energy Conservation : रेल प्रशिक्षण संस्थान को मिला प्रमाण-पत्र!

Ratlam : मंडल रेल प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI) रतलाम ने ऊर्जा संरक्षण व हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण भागीदारी प्रमाण-पत्र प्राप्त किया है। संस्थान परिसर में वर्ष 2022 से 60 किलोवाट पीक क्षमता का सोलर प्लांट सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा हैं। इस आधुनिक सोर उर्जा संयंत्र के माध्यम से संस्थान ने भारत सरकार की नेट जीरो पॉलिसी को प्रभावी रूप से अपनाया है। इसके प्रतिफल MPSEB का बिजली बिल शून्य हो गया हैं।

IMG 20260508 WA0021

यह पहल न केवल उर्जा बचत का उदाहरण हैं बल्कि स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को भी बढ़ावा देती हैं। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BBE) द्वारा विद्युत विभाग को वर्ष 2023-24 के लिए प्रसंशा प्रमाणपत्र दिया गया था। इसी तारतम्य में इस वर्ष राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण द्वारा विद्युत अभियंता लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति व उनकी टीम को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया हैं। इस उपलब्धि में प्लांट की सतत् निगरानी, कुशल संचालन व नियमित मेंटेनेंस में टीम की सक्रिय भागीदारी रही। सोलर प्लांट व विद्युत उपकरणों का रख-रखाव नरेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (पावर) के मार्गदर्शन में किया जा रहा हैं!