Weather Update: MP में आधे से ज्यादा हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना, बंगाली खाड़ी में बादलों का उत्पात

382

Weather Update: MP में आधे से ज्यादा हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना, बंगाली खाड़ी में बादलों का उत्पात

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत आज भी शांत रहेगा केवल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना रहेगी। अलावा यूपी, बिहार, असम, अरुणाचल, एमपी, छग, झारखंड होते हुए बादल पूर्व दिशा को जाएंगे। इस चैनल से कहीं तेज कहीं धीमी बारिश की संभावना रहेगी। दिल्ली में आज बारिश नहीं होगी लेकिन गर्मी से हल्की राहत रहेगी। क्योंकि हवाओं का प्रवाह राजस्थान, हरियाणा से बना हुआ है।
मध्य प्रदेश में आज उत्तर से दक्षिण -पूर्व की ओर बादल चलेंगे। इससे कई जगह तेज बारिश की संभावना बनेगी। इंदौर, भोपाल में बादल छाएंगे, बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40, जबलपुर में 39, भोपाल में 39 तथा इंदौर में 40 डिग्री रहेगा।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल में बारिश रहेगी। अलावा कर्नाटक, और महाराष्ट्र के दक्षिण हिस्सों में कहीं कहीं बारिश की संभावना रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बादल अधिक होंगे जो तेज हवाओं के साथ दक्षिणी भाग में भारी वर्षा कर सकते हैं।
भारत के दक्षिणी समुद्र में एक चक्रवात जबकि पूर्वी दिशा में फिलिपींस के समुद्र में दो चक्रवात चल रहे हैं, ये आने वाले सप्ताह में भारत के दक्षिणी राज्यों में असर डाल सकते हैं।