
पढ़ना जारी रखें

केन्या के जंगलों में पाए जाने वाले हाथी और शेरों से लेकर सभी छोटी-बड़ी चिड़ियों तक को मैंने वहाँ देखा और उनके बहुत चित्र लिए, जिनके कुछ चित्र विवरण सहित मैं प्रस्तुत कर चुका हूँ। जानवरों के अतिरिक्त वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता ने मेरा ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया।

मसाइ मारा के अभयारण्य में हल्की ऊँची नीची ज़मीन के बीच दूर-दूर तक खुले सवाना मैदानों को देखना बहुत मनोरम था। बीच बीच में बलेनाइट के छतरीनुमा एकाकी वृक्ष अपनी उपस्थिति का अनुभव करा रहे थे। सूर्यास्त से कुछ ही क्षण पहले मैंने सूरज का चित्र लिया। नकूरू झील के जंगलों में झरने का दृश्य दिखा। यहाँ पर एकेसिया के सुंदर पेड़ थे। चिड़ियों में गिनी फ़ाउल, सेक्रेटरी बर्ड, ईजीपशियन गीज़, नीलकंठ जैसा लीलॉर्क क्रेस्टेड रोलर, स्टर्लिंग, कौवे जैसा पाई, मराबू स्टोर्क, कारमोरेंट, हेरन् और फ्लेमिंगो जैसी चिड़ियों को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।




