Naxalite Protest : धनबाद रेल डिवीजन में नक्सलियों ने ट्रैक उड़ाया

हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर 7 घंटे थम गए ट्रेनों के पहिए

1029

Naxalite Protest : धनबाद रेल डिवीजन में नक्सलियों ने ट्रैक उड़ाया

Dhanbad : नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद के दौरान रेलवे को निशाना बनाया। उन्होंने धनबाद रेल मंडल के चिचाकी और करमाबांध रेलवे स्टेशनों के बीच बम विस्फोट करके पटरी उड़ा दी। इससे हावड़ा और नई दिल्ली रेल रूट पर चालन ठप हो गया। रेल पटरी उड़ाए जाने की सूचना मिलते ही पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल कंट्रोल कार्यालय में खलबली मच गई। तुरंत ट्रेन परिचालन रोक दिया गया।

नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-राजधानी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी का मार्ग बदल कर चलाया गया। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद घटी। रेल कंट्रोल को पटरी उड़ाए जाने की सूचना 12.34 बजे मिली।

WhatsApp Image 2022 01 27 at 10.33.47 AM

नक्सलियों के बंद के कारण रेलवे अलर्ट मोड में है। गति को नियंत्रित कर ट्रेनों का परिचालन करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। शायद यही कारण है कि विस्फोट से ट्रेन को नुकसान नहीं हुआ। रेलवे ने गुरुवार सुबह ट्रैक का मरम्मत कर परिचालन शुरू किया। पहली गाड़ी गया-धनबाद इंटरसीटी एक्सप्रेस को एमटी कोच बनाकर चलाई गई। यह गोमो स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर पहंची। हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर धनबाद-गया के बीच करीब सात घंटे तक रेल परिचालन बाधित हुआ।

Also Read: गणतंत्र दिवस-दूल्हे को घोड़ी की नहीं आजादी.?

प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी का विरोध और जेल में इलाज की मांग को लेकर नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद से पहले 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दौरान भी हिंसा किया। गिरिडीह जिले में मोबाइल टावर और पुल को उड़ाया था।

गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड-बिहार बंद
नक्सलियों ने 27 जनवरी को झारखंड-बिहार का आह्वान किया है। यह बंद भाकपा पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी नक्सली पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गई है। नक्सलियों ने चिचाकी और करमाबांध के बीच विस्फोट किया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़ा है। इसमें प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने की बात कही गई है।