WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Naxaly Leader Caught: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 35 से अधिक वारदातों में शामिल 24 लाख का ईनामी नक्सली लीडर पुलिस गिरफ्त में

WhatsApp Image 2024 08 29 At 10.39.54 PM

Naxaly Leader Caught: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 35 से अधिक वारदातों में शामिल 24 लाख का ईनामी नक्सली लीडर पुलिस गिरफ्त में

विनोद काशिव की रिपोर्ट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लाल आतंक को करारा जवाब देते हुए सुरक्षा बलों ने 24 लाख के ईनामी नक्सली लीडर को पकड़ा है। गढ़चिरोली अहेरी दलम के माओवादी लीडर विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेटटी को पकड़ने में बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पकड़े गए माओवादी लीडर विकास छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 35 से अधिक नक्सली वारदातों में सक्रिय रहा है। वह एक राज्य में घटना कर सुनियोजित तरीके से योजना तैयार अपनी टीम के साथ दूसरे राज्य में नक्सली वारदातों को बखूबी से अंजाम देता था।

राज्य के सरहदी सीमा का फायदा उठाकर सुरक्षा बलों को चकमा देकर बड़ी नक्सल घटनाओं में भी वह सुरक्षित रहने में सफल रहा है।माओवादी लीडर विकास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली अहेरी दलम में डीवीसीएम के पद पर रहकर वहां नक्सली वारदातों को लगातार अंजाम दिया। छुपने, और नक्सली वारदात को अंजाम देने के लिए सरहदी राज्य छग के नेशनल पार्क क्षेत्र का उपयोग करता था। इस वजह से नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम दिलीप बेंड़जा और उनके साथियों के साथ बहुत घनिष्ठ मित्रता रही।माओवादी विकास का स्वास्थ्य बहुत अधिक खराब हुआ तो दिलीप बेंड़जा ने उसके इलाज के लिए अपने पास बुलाकर उसे पैसा और सहयोगी व्यक्ति देकर जगदलपुर अस्पताल भेजा।

माओवादी विकास को नेशनल पार्क एरिया के बहुत अंदरूनी ग्राम से कुल 6-7 व्यक्त्यिों ने लादकर जंगल के रास्ते ग्राम भटपल्ली लाया जा रहा था, जहां से उसे चारपहिया वाहन से जगदलपुर स्थित किसी निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी थी। इसकी खबर पुलिस को लग गई। इस पर थाना फरसेगढ़ और छसबल 13/ई वाहिनी की संयुक्त टीम रवाना हुई। भटपल्ली गांव के जंगल के रास्ते में कुछ व्यक्ति आते दिखने पर टीम ने उन्हें रूकने के लिए कहा, रूकने की बजाए आवाज सुनते ही बीमार व्यक्ति को छोड़कर वहां से सभी भाग गए। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति गंभीर हालत देखी और यथोचित इलाज कराया। इलाज के बाद पूछताछ पर वह माओवादी लीडर डीवीसीएम विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी के रूप में होना ज्ञात हुआ। उसे थाना फरसेगढ़ के अपराध क्रमांक 6/2022 धारा 307, 353, 143, 147, 148, 149,120बी भादवि 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 5,28,7,27 विधि विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम मेंकलाप निवारण अधिनियम में वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायाधीश, एनआईए कोर्ट दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
महाराष्ट्र गढ़चिरोली अहेरी दलम के माओवादी लीडर डीवीसीएम विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेटटीके माओवादी लीडर डीवीसीएम विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेटटी पिता मुंशी जेटटी उम्र 35 वर्ष निवासी पिड़ीमाला थाना कोटी जिला गढ़चिरौली राज्य महाराष्ट्र।

जब्त सामग्री
नगद 80 हजार रुपए, माओवादी वर्दी और साहित्य, पाम्पलेट, नोटबुक व दवाइयां।