नीरज मंडलोई होंगे CM के ACS, शीघ्र जारी होंगे आदेश 

1315

नीरज मंडलोई होंगे CM के ACS, शीघ्र जारी होंगे आदेश 

 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1993 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी नीरज मंडलोई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अपर मुख्य सचिव होंगे।

भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब यह लगभग तय हो गया है कि नीरज मंडलोई मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा की जगह लेंगे।

माना जा रहा है कि इस संबंध में शीघ्र ही आदेश होंगे।

बता दे कि नीरज मंडलोई वर्तमान में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और लोक निर्माण विभाग हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास ऊर्जा विभाग का दायित्व भी बना रहेगा।