WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

HOFF Appointment Challenged: 4 वरिष्ठ IFS को सुपरसीड कर जूनियर को वन बल प्रमुख बनाया,वन विकास निगम के MD हिदायत उल्ला खान ने CAT में दी चुनौती

1137

HOFF Appointment Challenged: 4 वरिष्ठ IFS को सुपरसीड कर जूनियर को वन बल प्रमुख बनाया,वन विकास निगम के MD हिदायत उल्ला खान ने CAT में दी चुनौती

गणेश पांडे की खास रिपोर्ट

भोपाल। हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HOFF) पद पर जूनियर अधिकारी शुभ रंजन सेन की नियुक्ति को वन विकास निगम के प्रबंध संचालक हिदायत उल्ला खान ने चुनौती दी। इस याचिका पर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) सख्त नजर आया।

कैट ने केंद्र व राज्य के अधिकारियों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता, वरिष्ठ IFS हिदायत उल्ला खान ने आरोप लगाया कि सीनियरिटी और नियमों की अनदेखी कर उनसे जूनियर शुभरंजन सेन को नियुक्त किया गया। अधिकरण ने अपर मुख्य सचिव वन विभाग, चयन समिति और सेन को जवाब देने के निर्देश दिए।

याचिका में बताया गया कि 1989 बैच के खान सबसे सीनियर हैं, जबकि 1991 बैच के सेन पांचवें स्थान पर थे। सीनियरिटी में खान के बाद विभास कुमार ठाकुर, असित गोपाल, रेनू सिंह और फिर शुभ रंजन सेन का नाम है। राज्य सरकार ने बिना कारण बताए सेन को वन बल प्रमुख के पद पर पदस्थ कर दिया। इसके पहले कभी भी चार वरिष्ठ आईएफएस को सुपरसीड कर जूनियर को वन बल प्रमुख बना दिया जो कि नियम के विरुद्ध है।

कैट में चुनौती देने वाले खान ने सूचना अधिकार के तहत डीपीसी बैठक की करवाई विवरण की जानकारी मांगी है किंतु अभी तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके विरुद्ध उन्होंने राज्य शासन के समक्ष अपील दायर की है।