New Batch of Vehicles : नगर निगम में वाहनों की नई खेप, महापौर ने शामिल किया!

22 डोर टू डोर सीएनजी वाहन, 3 हाइड्रोलिक वाहन, 1 निर्माल्य रथ का लोकार्पण

395

New Batch of Vehicles : नगर निगम में वाहनों की नई खेप, महापौर ने शामिल किया!

Indore : शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही स्वच्छता अभियान के लिए नगर निगम के वाहनों में नए वाहन शामिल किए गए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए सभी वार्डों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम प्रांगण में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से 22 डोर कचरा संग्रहण सीएनजी वाहन, 3 हाइड्रोलिक वाहन, वर्कशॉप विभाग में निर्मित निर्माल्य रथ का विधि विधान से पूजन कर लोकार्पित किया।

WhatsApp Image 2023 09 24 at 11.55.37 AM

देश में स्वच्छता में लगातार 6 बार नंबर-वन शहर इंदौर में सफाई व्यवस्था एवं कचरा संग्रहण कार्यों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए इन वाहनों का लोकार्पण किया। महापौर ने वाहन चालकों को वाहन की चाबी देते हुए बधाई दी।
निगम वर्कशॉप विभाग द्वारा निगम इंजीनियरों के माध्यम से निर्माल्य रथ निर्माण किया गया है। यह रथ आगामी श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा एकत्रीकरण स्थल के साथ ही शहर के धार्मिक स्थान एवं पंडालों पर जाकर पूजन पश्चात शेष रही निर्माल्य सामग्री का संग्रहण करेगा एवं उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाएगा।