WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Royal Wedding : फ़िल्मी सितारों की रॉयल अंदाज में दिखावे की वेडिंग!

परिणति-राघव के बहाने कुछ रॉयल वेडिंग पर एक नजर!

701
WhatsApp Image 2023 09 24 At 11.55.18 AM

Royal Wedding : फ़िल्मी सितारों की रॉयल अंदाज में दिखावे की वेडिंग!

Mumbai : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी होने जा रही है। इस शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही है। इस शादी के लिए उदयपुर के होटल लीला पैलेस के जिस महाराजा सूइट को बुक किया गया, इसकी कीमत ही प्रति रात करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। इस बहाने उन फिल्म सितारों की शादी का जिक्र जिनकी शादी पर खूब पैसा खर्च हुआ था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत, इन फिल्मी सितारों की शादी ग्रैंड लेवल पर हुई थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ग्रैंड वेडिंग इटली की जिस विला में हुई थी। उसका एक रात का किराया ही 24.75 लाख रुपए था। जिसे शादी के फंक्शन के लिए 5 दिनों तक बुक किया गया था। इस शादी में हर चीज कस्टमाइज रखी गई थी। शादी का पूरा खर्च कथित तौर पर करीब 77 करोड़ रुपए आया था। फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की भी ग्रैंड इंडियन वेडिंग इटली में ही हुई थी, जिसमें सिर्फ सगाई की अंगूठी पर ही 1 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। साथ ही डिजाइनर सब्यसाची की वार्डरोब पर करीब 6-14 लाख खर्च हुए थे। इस शादी पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

WhatsApp Image 2023 09 24 at 11.55.19 AM 1

 

साल 2009 में हुई शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी भी बॉलीवुड की एक सबसे महंगी शादियों से थी। इस शादी पर शिल्पा शेट्टी ने तरुण तहलानी की करीब 50 लाख रुपए की तो सिर्फ साड़ी ही पहनी थी। जबकि, शादी की अंगूठी ही 3 करोड़ रुपए की बताई गई थी। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान में विदेशी मुंडे ‘निक जोनस’ संग शादी रचाई थी। जिसके लिए उम्मैद भवन पैलेस को बुक किया गया था। इस पैलेस में प्रति रात रुकने के लिए जो सूइट बुक किया गया इसकी कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई थी। इस शादी में सिर्फ वेन्यू पर ही करीब 3.2 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग भी करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई।

WhatsApp Image 2023 09 24 at 11.55.19 AM 2

मुंबई में हुई सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बिग फैट पंजाबी इंडियन वेडिंग ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। इस शादी में सोनम कपूर ने करीब 9 लाख रुपये की तो सगाई की अंगूठी पहनी थी। जबकि, उनका लहंगा भी करीब 90 लाख रुपये का था। साथ ही शादी की शाही रौनक बताती है कि इस पर अनिल कपूर ने खूब पैसा खर्च किया था।

WhatsApp Image 2023 09 24 at 11.55.20 AM

 

फिल्म स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान के सिक्स सेंस फॉर्ट में शादी रचाई थी। जहां मेहमानों के लिए बुक किए गए सूइट्स की कीमत 5 लाख रुपये प्रति रात थी। दोनों सितारों ने अपने लिए 7 लाख रुपये प्रति रात का कमरा बुक किया था। शादी में करीब 120 लोग मेहमान बनकर आए थे। शादी में कैटरीना कैफ ने सब्यसाची कपड़ों ने भी खूब ध्यान खींचा था। इन सब पर ही अकेले करीब एक्ट्रेस ने 4.7 करोड़ खर्च हुए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही शादी रचाई थी। जिसमें दोनों सितारों ने करीब 6 करोड़ रुपये खर्चे थे।

WhatsApp Image 2023 09 24 at 11.55.19 AM

फिल्म स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपनी शादी में दिल्ली के औरंगजेब रोड पर कई वीवीआईपी विला बुक किए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा करीना कपूर खान ने अपनी शादी में 4 करोड़ रुपये का तो सिर्फ सोना पहना था। साथ ही उनके लहंगे की कीमत भी करीब 50 लाख रुपये थी। 2007 में हुई अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी पर उस वक्त अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्चे थे। शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन की गोल्डन जरी वाली साड़ी की कीमत ही करीब 75 लाख रुपए की थी।