New Corona Infected Found : शहर में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग चिंतित!

फ़िलहाल शहर में 6 एक्टिव मरीज, 4 स्वस्थ हुए!

460

New Corona Infected Found : शहर में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग चिंतित!

इंदौर। शहर में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। गुरूवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष हैं। इस महीने संक्रमितों की संख्या 10 हो गई। फ़िलहाल शहर में सक्रिय मामलों की 6 है।

शहर में कोरोना के रोज नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। क्योंकि, कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को एक मरीज को होम आइसोलेशन से छुट्टी भी दे दी गई। पलासिया क्षेत्र की दो महिलाएं जो मां और बेटी हैं, एक शादी में जोधपुर गई थी। बेटी एक सप्ताह पहले ही अमेरिका से आई थी। वहीं राऊ निवासी एक महिला भी पाजिटिव पाई गई। वे भी शहर में शादी में शामिल हुई थी। 36 साल का एक पुरूष भी संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सभी संक्रमितों में खांसी और सर्दी के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें वे संक्रमित मिले। किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। सभी होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में हैं। शहर में प्रचलित वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक इंदौर में अब तक 212871 से अधिक मरीज़ पाजिटिव आ चुके हैं। कोरोना के कारण अभी तक 1472 से अधिक लोगों की मौत हुई।