New Corporation Commissioner Joined : बावड़ी हादसे जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी!

नवागत निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने इंदौर की कमान संभाली!

467

New Corporation Commissioner Joined : बावड़ी हादसे जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी!

इंदौर। नगर निगम की नवागत कमिश्नर हर्षिका सिंह ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। निगम के अधिकारियों ने आगमन पर उनका स्वागत किया। इसके बाद निगम आयुक्त ने मीडिया से चर्चा करते हुए शहर के प्रमुख मुद्दों और चुनौतियों को सामने रखा।

हर्षिका सिंह के मुताबिक़ इंदौर शहर देश और दुनिया में काफी मशहूर है शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो काम किया, वो एक मिसाल है इंदौर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार 6 बार से नंबर वन है, इसे सातवीं बार भी नंबर वन बनाने के लिए काम किए जाएंगे। साथ ही शहर में अतिक्रमण भी एक बड़ी समस्या है। इन सभी से सख्ती से निपटा जाएगा।

निगम आयुक्त ने हाल ही के दिनों में हुए बावड़ी हादसे और 36 लोगों की मौत के मामले में भी अपनी प्रतिकिया दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे। आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने कहा की नगर निगम में बंद हो चुकी जनसुनवाई को एक बार फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि आम लोगों को सीधे राहत मिल सके।

बावड़ी हादसे के बाद इंदौर नगर निगम की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा है। साथ ही अतिक्रमण भी एक बड़ी समस्या है। इंदौर में राजनीतिक दबाव भी काफी रहता है, इन सभी से निपटना निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे सवालों पर उन्होंने कहा कि सारी समस्याओं का हल किया जाएगा।

हर्षिका सिंह 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।