WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

New Guidelines of Indore District : इंदौर जिले की अचल संपत्तियों की बाजार मूल्य दरों में संशोधन, 3226 लोकेशनों में गाइडलाइन बढ़ाई!

WhatsApp Image 2025 03 15 At 18.29.16

New Guidelines of Indore District : इंदौर जिले की अचल संपत्तियों की बाजार मूल्य दरों में संशोधन, 3226 लोकेशनों में गाइडलाइन बढ़ाई!

3226 लोकेशनों पर दर वृद्धि का प्रस्ताव, 240 नई कॉलोनियों को गाइडलाइन में जोड़ा जाएगा!

Indore : कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2025-26 में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य दरों के निर्धारण को लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 3226 लोकेशनों में मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे राज्य शासन के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। इस बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक महेन्द्र हार्डिया, वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ अमरेश नायडू और दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पंजीयन और मुद्रांक विभाग राज्य शासन की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। मध्यप्रदेश में संपत्ति पंजीयन से होने वाले कुल राजस्व का 25% से अधिक योगदान इंदौर से मिलता है।

WhatsApp Image 2025 03 15 at 18.30.06

महानिरीक्षक पंजीयन (भोपाल) से प्राप्त अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के आंकड़ों के अनुसार, कई लोकेशनों पर संपत्तियों का पंजीयन गाइडलाइन मूल्य से अधिक दर पर हो रहा था। इस आधार पर 2025-26 के लिए बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों के तहत मूल्य संशोधन प्रस्तावित किया गया।

WhatsApp Image 2025 03 15 at 18.29.26

वित्तीय वर्ष 2025-26 की कलेक्टर गाइडलाइन में 1112 लोकेशनों को मर्ज कर 407 नई लोकेशनें बनाई गई हैं। इससे संपदा 2.0 में पॉलीगॉन मैपिंग आसान होगी और दस्तावेजों का पंजीयन सुगम बनेगा। इंदौर जिले की 4680 लोकेशनों में से 3226 लोकेशनों पर दरों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है।

वृद्धि की दरें इस प्रकार हैं:

– 202 लोकेशन – 10% तक।
– 275 लोकेशन – 11-20% तक।
– 907 लोकेशन – 21-30% तक।
– 904 लोकेशन – 31-50% तक।
– 636 लोकेशन – 51% से अधिक।
– 303 अन्य लोकेशन – विभिन्न श्रेणियों में वृद्धि।

इंदौर, महू, सांवेर और देपालपुर में 240 नई कॉलोनियों को गाइडलाइन में शामिल किया जाएगा, जिससे राजस्व संग्रहण बढ़ाने में मदद मिलेगी।