New Name Srivijaypuram : पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ किया गया!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाम बदलने की घोषणा की!

547

New Name Srivijaypuram : पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ किया गया!

New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।’

उन्होंने कहा कि चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। शाह ने कहा कि यह द्वीप नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते अंडमान निकोबार द्वीप समूह केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह केंद्र शासित प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध समुद्री संपदा के लिए जाता जाता है।