New MP Bhawan In Delhi: 147 करोड़ रुपए से बने नए मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण 2 फरवरी को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे लोकार्पण

New MP Bhawan In Delhi: 147 करोड रुपए से बने नए मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण 2 फरवरी को

अजय चतुर्वेदी की ख़ास खबर

नई दिल्ली: नई दिल्ली में सबसे पॉश और महत्वपूर्ण लोकेशन चाणक्यपुरी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 फरवरी को शाम 6:30 बजे करेंगे। पहले यह लोकार्पण सुबह 10:00 बजे होना था लेकिन अब इसे उसी दिन शाम 6:30 बजे कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी दिन इस भवन में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित की गई है। बताया गया है कि इस नए भवन में मध्यप्रदेश की विरासत और संस्कृति को बेहतर तरीके से दर्शाया गया है। भवन को मध्यप्रदेश की दृष्टि से कलात्मक रूप देने की कोशिश की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भवन में 106 कक्ष होंगे जबकि पुराने भवन में केवल 40 कक्ष थे। इन कक्षों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सूट अलग-अलग आधुनिक और सर्व सुविधा युक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा 200 लोगों की क्षमता वाले एक मल्टीपरपज हॉल और 50 व्यक्तियों को बैठने की क्षमता वाले एक मीटिंग कॉन्फ्रेंस को अलग से बनाया गया है।एक अलग से एग्जीबिशन हाल भी बनाया गया है।

कुल मिलाकर 6 मंजिले भवन में 3 बेसमेंट भी होंगे जिसमें 200 कार पार्किंग की व्यवस्था होगी।

बताया गया है कि इस भवन में मध्य प्रदेश टूरिज्म कॉरपोरेशन को खानपान की व्यवस्था को सौंपी गई है ताकि दिल्ली में मध्य प्रदेश के रहने वाले लोगों को अपने प्रदेश का स्वाद घर बैठे मिल सके।