
पढ़ना जारी रखें

घटना की सूचना पर मामला दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की इसी दौरान कल कस्बा भ्रमण व होटल चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कुंदन सिसोदिया निवासी राजगढ़ जिले के गुलखेडी गांव का बताया जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने 20 जनवरी 2022 को होटल अमर महल में चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया की 20 जनवरी को उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमर महल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
चोरी किया हुआ माल अपने घर में छुपाया होना बताया जिसकी तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम गुलखेडी भेजी गई जहां आरोपी के घर से आरोपी द्वारा एक पोलकी में सोने का गले का हार सेट जिसमें गले का हार झुमका व अंगूठी है घर से निकाल कर पेश की जिसे मौके से जप्त कर सील बंद किया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा इसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
वाईट- तुषारकांत विद्यार्थी (एसपी निवाड़ी)