उत्तर पूर्व मानसून पूरी तरह मध्य प्रदेश पर होगा हावी, MP, UP, बिहार,ओडिशा,छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

758

उत्तर पूर्व मानसून पूरी तरह मध्य प्रदेश पर होगा हावी, MP, UP, बिहार,ओडिशा,छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर- पूर्वी और पूर्वी मानसून पूरी तरह से भारत के कई राज्यों में सक्रिय हैं और अच्छी बारिश दे रहे हैं। चाइना से घूम कर आ रहे बादल पूर्वी राज्यों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब को तरबतर कर रहे हैं। इन सभी राज्यों में वर्षा का जोर चल रहा है। इसके अलावा पूर्वी मानसून आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी वर्षा को अंजाम दे सकता है। दक्षिण राज्य आज सामान्य स्थिति में रहेंगे कहीं मौसम खुला भी रहेगा।

मध्यप्रदेश में उत्तर पूर्वी और पूर्वी मानसून की मेहरबानी बनेगी। कई स्थानों पर भारी से भारी, तो कहीं भारी, तो कहीं सामान्य वर्षा होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में अभी लगातार कहीं ना कहीं बारिश की संभावना बनी रहेगी।

भारत की पूर्वी दिशा में फिलीपींस के ऊपर चक्रवात बनने के चांसेस बन रहे हैं। अभी भी यह पूर्ण आकार में नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव से पूर्वी मानसून भारत पर और भी सक्रिय रूप ले सकेगा।