WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Notice to Those Doing Sabotage : महू के 7 BJP नेताओं को पार्टी ने नोटिस दिया!

देपालपुर और सांवेर के नेताओं को भी नोटिस देने की तैयारी!

1174
WhatsApp Image 2023 12 10 At 10.24.24 AM

Notice to Those Doing Sabotage : महू के 7 BJP नेताओं को पार्टी ने नोटिस दिया!

Indore : चुनाव नतीजे आने के बाद अब पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने वाले भाजपा नेताओं से उनका पक्ष मांगा जा रहा है। धार में तो ऐसे भाजपा नेताओं पर कार्रवाई भी हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। अब पार्टी संगठन ने महू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर के खिलाफ काम करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। नेताओं को यह नोटिस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने जारी किया।

भाजपा संगठन ने विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने वालों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। महू विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के कारण 7 नेताओं से जवाब मांगा गया। इसके बाद देपालपुर और सांवेर में भी पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओं की सूची बनाकर उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। नेताओं को तीन दिन के अंदर जवाब देना है। उनके जवाब को प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा। इसके बाद उनके जवाब के आधार पर प्रदेश संगठन उचित कार्रवाई करेगा।

अभी जिन नेताओं को नोटिस जारी किया गया, उनकी शिकायत खुद विधायक उषा ठाकुर ने संगठन से की थी। इसके बाद संगठन ने नोटिस देकर जवाब मांगा। जिन नेताओं को नोटिस जारी किए, उनके खिलाफ शिकायत में सभी सबूत संलग्न किए गए है।

कारण बताओ नोटिस इन्हें दिया
पार्टी संगठन ने जिन्हें नोटिस दिया वे हैं जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकरण भाबर, जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ देवेंद्र बिट्टू ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति संतोष पाटीदार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नालाल निनामा सहित अन्य नेता। इन नेताओं ने महू में स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर उषा ठाकुर के विरोध में प्रदर्शन किया था। जिन नेताओं को नोटिस दिया गया, उन्होंने उषा ठाकुर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था।

जारी किए नोटिस में लिखा है कि भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध आपके द्वारा निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई है। आपके इस कृत्य की शिकायत जिला नेतृत्व को प्राप्त हुई हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। जिला संगठन के समक्ष आप अपना लिखित या स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण 3 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।