नगरीय निकायों में अब प्रमुख, मुख्य अभियंता, अधीक्षण, कार्यपालन यंत्री के शत प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे

963

नगरीय निकायों में अब प्रमुख, मुख्य अभियंता, अधीक्षण, कार्यपालन यंत्री के शत प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे

भोपाल:प्रदेश के नगरीय निकायों में अब प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता , अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्रियों के अस्सी पद अब शत प्रतिशत पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। वहीं उपयंत्री सिविल के 95 फीसदी और उपयंत्री इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के शत प्रतिशत पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे।

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश राज्य नगरीय यांत्रिकी सेवा भर्ती एवं सेवा की शर्ते नियमों में संशोधन कर दिया है। अब सहायक यंत्री सिविल, विद्युत और मैकेनिकल तथा उपयंत्री सिविल, विद्युत और मैकेनिकल के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग पदक्रम सूचियां तैयार की जाएंगी। भर्ती नियमों के अनुसार उपयंत्री विद्युत की पदोन्नति सहायक यंत्री विद्युत के पदों पर और उपयंत्री मैकेनिकल की पदोन्नति सहायक यंत्री मैकेनिकल के पदों पर की जाएगी। कार्यपालन यंत्री के पदों पर पदोन्नति सहायक यंत्री के संवर्ग से होगी और सहायक यंत्री की वरिष्ठता सूची के लिए सहायक यंत्री सिविल, सहायक यंत्री विद्युत तथा सहायक यंत्री मैकेनिकल की वरिष्ठता के आधार पर संयुक्त पदक्रम सूची तैयार की जाएगी।

ये शत प्रतिशत पदोन्नति से-
प्रमुख अभियंता का एक, मुख्य अभियंता के पांच, अधीक्षण यंत्री के 24 और कार्यपालन यंत्री के पचास पद केवल पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। उपयंत्री इलेक्ट्रिकल के 111और उपयंत्री मैकेनिकल के 22 पद शत प्रतिशत पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे।

ये पद सीधी भर्ती और पदोन्नति से भरे जाएंगे- सहायक यंत्री सिविल के 142, इलेक्ट्रिकल के 13 और मैकेनिकल के तीन पद पचास प्रतिशत सीधी भर्ती और पचास प्रतिशत पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। इसमें तैतीस प्रतिशत डिप्लोमाधारक सब इंजीनियरों में से तेरह प्रतिशत उन सब इंजीनियरों में से जिन्होंने सेवा के दौरान अभियांत्रिकी उपाधि प्राप्त की है अथवा जो सेवा में पदग्रहण के पूर्व इंजीनियरिंग उपाधि रखते है तथा चार प्रतिशत मानचित्रकार में से भरे जाएंगे। उपयंत्री सिविल के 588 पदों में से 95 प्रतिशत सीधी भर्ती से और पांच प्रतिशत पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे।