WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

अब IAS वीरा राणा की सिफारिश पर होंगे तबादले, बोर्ड में शामिल

2607

भोपाल: मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले अब माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष आईएएस वीरा राणा की सिफारिश पर होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें सिविल सेवा बोर्ड में शामिल किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, पदस्थापना करने के लिए सिविल सेवा बोर्ड का गठन किया गया है। आईएएस के तबादलो और पदस्थापना के प्रस्ताव पहले सिविल सेवा बोर्ड में रखे जाते है। बोर्ड की अनुशंसा के बाद ही सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक तबादले और पदस्थापना आदेश जारी करता है। सिविल सेवा बोर्ड में मुख्य सचिव अध्यक्ष होते है और वरिष्ठतम अपर मुख्य सचिव अथवा राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष या आयुक्त वित्त अथवा समकक्ष पद या स्तर का अधिकारी बोर्ड का सदस्य होता है।

सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक का प्रमुख सचिव इस बोर्ड का सदस्य सचिव होता है। इन तीनों के समक्ष प्रस्ताव रखे जाते है। बोर्ड की सिफारिश पर ही आदेश जारी किए जाते है। मध्यप्रदेश में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष आईसीपी केसरी के सेवानिवृत्त होंने के बाद अब यहां माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा को सिवि सेवा बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। अब तबादलों के संबंध में होंने वाले निर्णयों पर विचार करने में उनकी प्रमुख भूमिका रहेगी।