Now Javeria Came to India to Get Married : मोहब्बत की खातिर अब पाकिस्तान की जावेरिया भारत पहुंची!  

परिवार की सहमति से शादी करने भारत आई यह पाकिस्तानी युवती !

1522

Now Javeria Came to India to Get Married : मोहब्बत की खातिर अब पाकिस्तान की जावेरिया भारत पहुंची!  

New Delhi : एक और सीमा हैदर अपनी मोहब्बत की खातिर देश छोड़कर भारत आ गई। 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से आई जावेरिया खानम और उसके मंगेतर समीर खान जनवरी में शादी करने की योजना है। समीर कोलकाता के रहने वाले हैं। लेकिन, जावेरिया सीमा हैदर की तरह चोरी-छुपे भारत की सीमा में नहीं घुसी। इस युवती ने बकायदा वैध वीजा से वाघा-अटारी बॉर्डर से प्रवेश किया है।

जावेरिया खानम नाम की ये पाकिस्तानी महिला कराची की रहने वाली है। उसका कहना है कि वो अपने परिवार की मर्जी से भारतीय युवक के साथ शादी करने आई है। इन दोनों की मुलाकात कोविड महामारी के पहले हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदल गया, लेकिन दोनों देशों की सीमा ने उन्हें अब तक मिलने से रोक रखा था। मंगलवार को जब जावेरिया बॉर्डर से आई, तो समीर के परिवार ने उसका स्वागत किया।

जावेरिया अपने मंगेतर समीर खान से शादी करने भारत आई तो उसके परिवार ने उन्हें विदाई दी। जावेरिया ने बताया कि कोविड-19 प्रतिबंधों और उसके बाद वीजा मुद्दों के कारण, वह पहले भारत नहीं आ सकी। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार उन्हें वीजा मिल गया और वह समीर के साथ अपनी शादी करने के लिए भारत आ गईं।

45 दिनों के लिए वीजा दिया गया

उनका वीजा दो बार खारिज किया गया। अभी भी उन्हें महज 45 दिनों के लिए वीजा दिया गया है। यह प्रेमी जोड़ा जनवरी के पहले हफ्ते में शादी करने की योजना बना रहा है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए जावेरिया ने कहा कि उसे खुशी है कि उसकी पांच साल की इच्छा पूरी हो रही है। वह समीर के साथ शादी करने और अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का उत्सुकता से इंतजार कर रही है।

जावेरिया और समीर की दोस्ती

जावेरिया के मुताबिक, समीर के साथ दोस्ती 2018 में शुरू हुई, जो देखते देखते प्यार में बदल गई। उसने दावा किया कि उसके होने वाले ससुराल वाले और भावी पति शादी के कार्यक्रम के लिए अमृतसर के पास अटारी में उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, समीर खान की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

समीर के परिवार ने स्वागत किया 

जावेरिया ने जब वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत की धरती पर कदम रखा तो ढोल और नाच-गाने का साथ उसका हुआ। होने वाले पति, ससुर और ससुराल के लोगों ने जावेरिया का जोरदार स्वागत किया। पाकिस्तान के टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ ने बताया कि ये मामला एकदम अलग है। सीमा शादी शुदा थीं और गैरकानूनी तरीके से भारत गई थीं। जावेरिया के मामले में सरकार और परिवार दोनों की रजामंदी है यानी वह वीजा और परिवार की इजाजत लेकर भारत गई हैं। जावेरिया का परिवार इस शादी से बहुत खुश है। परिवार का कहना है कि वो तो काफी दिन से इस इंतजार में थे कि कब जावेरिया को वीजा मिलेगा और वो भारत जा सकेंगी। अब उनको वीजा मिला है तो पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

IMG 20231206 WA0022

जावेरिया के पिता ने कहा कि ये शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हो रही है। उन्होंने बताया कि भारत से समीर के परिवार ने बाकायदा रिश्ता मांगा था, इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर सब तय किया। हालांकि कोरोना और वीजा न लगने की वजह से देर हुई। लेकिन, इसका रिश्ते पर कोई असर नहीं हुआ। अब जबकि जावेरिया और समीर शादी करने जा रहे हैं तो दोनों परिवारों की खुशी को ठिकाना नहीं है।

सीमा और अंजू के बाद जावेरिया 

पहले राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान चली गई थी। अंजू टूरिस्ट वीजा पर गई, लेकिन उसने पाकिस्तान में धर्म बदलकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया। अंजू चंद दिनों पहले ही भारत वापस लौटी है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी अपने प्यार को पाने के लिए दुबई के रास्ते नेपाल होते हुए भारत पहुंची थी। उसे अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। अब इस तरह का तीसरा मामला है।